महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 4 दिन पूर्व भगा कर ले गई नाबालिक लड़की को किया बरामद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र से 4 दिन पूर्व भगा कर ले गई गई नाबालिक लड़की को पुलिस ने आज सुखई के पुरवा तिराहे से बरामद कर लिया है। जबकि भगाने वाला अभियुक्त भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
     आपको बता दें किं, कस्बे के एक वार्ड के रहने वाले व्यक्ति ने महराजगंज कोतवाली में तहरीर दी थी कि, उसकी नाबालिक लड़की जो महज 17 साल की थी, उसको विगत 18 तारीख को क्षेत्र के दरियावगंज मजरे कोटवा मदनिया का रहने वाला सुनील कुमार पुत्र गुरुप्रसाद जबरन बहकां फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर लड़की की खोजबीन करनी शुरू कर दी थी।
      इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि, अभियुक्त लड़की को लेकर कसबा महराजगंज आ रहा है, तभी उप निरीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में महिला पुलिस बल ने सुखई पुरवा तिराहे पर एक नाबालिग लड़की को रोका और उससे पूछताछ की, तो लड़की ने अपना नाम क्या पता बताया। पता चला है कि, पुलिस को लड़की से बातचीत करते देख मौका पाकर सुनील मौके से खिसक गया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। अभियुक्त की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ