रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में मामूली से विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के मध्य जमकर लाठी-डंडे चटके जिसके चलते दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से शिवम तिवारी ने गांव के ही प्रदीप उर्फ भोला पुत्र शिव कुमार, शिव कुमार, साजन, उदय, शैलेंद्र और कौशलेंद्र के विरुद्ध एक राय होकर उन लोगों के ऊपर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि, शिवम के पक्ष से शिवम के अलावा राजू, चंदन और डिंपल को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिवम की तहरीर पर बलवा मारपीट आदि धाराओं में दूसरे पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
वहीं दूसरी ओर से उदयभान पुत्र शिवलाल ने शिवम, अमित, राजू और डिंपल के विरुद्ध लाठी-डंडों से लैस होकर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दर्ज कराई है। इस पक्ष की ओर से उसकी पत्नी नीलम व भतीजा प्रदीप घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की विवेचना कर दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ