रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ शर्की गांव में संपत्ति बंटवारे के मामले को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। एक भाई ने दूसरे के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी शीतला सिंह पुत्र बृजराज सिंह ने आरोप लगाया कि, वह अपनी पुश्तैनी बाग देखने गया था, तभी वहां मौजूद उसके भाई दुर्गाबक्शसिंह ने यह कहते हुए कि, इस बाग का मुकदमा चल रहा है। यहां क्या करने आए हो। दोनों में कहासुनी होने लगी।
शीतला वक्श का आरोप है कि, दुर्गा वक्श ने उसे गालियां देते हुए मारा पीटा। पुलिस ने शीतला बक्श सिंह की तहरीर पर दुर्गाबक्श सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है मामले कि, जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ