लघु लॉक डाउन के दूसरे दिन पुलिसिया कार्यवाही को देख लोग घरों में दुबके बैठे रहे।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: लघु लॉकडाउन के दौरान बगैर मास्क बांधे व बिना वजह वाहन से घूम रहे लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों से बगैर मास्क बांधे घूमने पर 55 सो रुपए का जुर्माना वसूल किया। वही 13 वाहनों का चालान भी किया गया साथ ही एक लोडर वाहन को सीज भी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, लघु लॉकडाउन के दौरान दूसरे दिन पुलिस की सख्ती दिखी। जबकि जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे, कोतवाल अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में दिनभर चले अभियान में 11 ऐसे लोग मुंह पर बगैर मास्क बांधे घूमते दिखे जिन्हें रोककर प्रति व्यक्ति ₹500 का जुर्माना काटते हुए पुलिस ने 55 सो रुपए वसूल किए।
वहीं बिना मतलब सड़कों पर वाहनों के साथ फर्राटा भर रहे 13 वाहनों का चालान कर दिया गया, जबकि एक लोडर बिना किसी परमिट के सड़क पर चलता पाया गया, उसको सीज कर दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से आज कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतर लोग घरों में दुबके बैठे रहे।

0 टिप्पणियाँ