राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गरीबों असहायों, मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई को लड़ने का काम करेगा-मानवेंद्र पाण्डव
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के दिशा निर्देशन में जूम ऐप के माध्यम से हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, विहार उड़ीसा से संबंधित सभी राष्ट्रीय समन्वयक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश संयोजक और सभी जोनल कोऑर्डिनेटरो ने इसमें हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव में जाकर के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं को निराकरण कराने का काम करेगा, इसके साथ ही अपने संगठन को भी मजबूत करेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जोड़ेगा, तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों से मीटिंग्स भी करगा।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन एवं राष्ट्रीय समन्वयक रजनीकांत ने कहा कि, पंचायती राज संगठन को गांव-गांव पहुंचाने और मनरेगा मजदूरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी दिक्कतों को दूर करवाने में पंचायती राज संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा पंचायत प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ एक सेतु का काम करेगा। उनके लिए शासन प्रशासन स्तर पर समस्याओं को सुलझाने का कार्य करेगा।
राष्ट्रीय महासचिव तरुण त्यागी ने कहा कि, संगठन मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई को लड़ने का कार्य करेगा।
मीटिंग में स्टेट जोनल कोऑर्डिनेटर मानवेंद्र पांडव के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, राष्ट्रीय समन्वयक रजनीकांत, राष्ट्रीय महासचिव तरुण त्यागी, हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौड़, हरियाणा के संयोजक सुनील पवार, पंजाब के संयोजक सुखविंदर सिंह बरार, उत्तराखंड के संयोजक मोहित उनियाल के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के पदाधिकारियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया।

0 टिप्पणियाँ