ब्यूरो रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में खेत पर हिस्ट्रीशीटर की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। हिस्ट्रीशीटर की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी 50 वर्षीय अमरपाल पुत्र मंथन सिंह अपने खेत पर गया था लेकिन दोपहर तक भी वह घर नहीं पहुंचा। जब अमरपाल की तलाश की गई तो उसका शव खेत में पड़ा मिला। अमरपाल का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया।
फुगाना सीओ राममोहन शर्मा व तितावी थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि, मृतक अमरपाल हिस्ट्रीशीटर था। मृतक पर तितावी थाने में तीन हत्या के मामले सहित व गैंगस्टर लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि, अमरपाल पर लोनी थाने में भी एक मामला दर्ज है। मृतक के पुत्र मुकुल ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध तितावी थाने में तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, मृतक अमरपाल की पत्नी 2000 से 2005 तक गांव की प्रधान रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने गांव के पूर्व प्रधान पति की फावड़े से काट कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक का शव खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है।
मृतक अमरपाल तितावी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी रह चुका है, अब वह काफी समय से अपने खेतों में रहकर ही खेती कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दरअसल मामला थाना तितावी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर का है। जहां अमरपाल पुत्र मथन सिंह नाम के एक व्यक्ति का उसी के खेत में ट्यूबवेल पर बने कमरे में खून से लथपथ शव मिला है। अमरपाल का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो सीओ फुगाना राम मोहन शर्मा व थानाध्यक्ष तितावी कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मृतक अमरपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मृतक के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी मौके पर ही पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम व फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट को भी बुलाया। बताया जा रहा है कि, मृतक अमरपाल की पत्नी प्रमिला सन 2000 में मुकंदपुर की ग्राम प्रधान रह चुकी है और मृतक अमरपाल भी तितावी थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है, जिसपर हत्या के कई मामले दर्ज थे। फिलहाल मृतक अमरपाल 2005 के बाद से सादगी का जीवन व्यतीत कर रहा था, जो अपने खेत में रहकर ही खेती कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि, अमरपाल का गांव में भी आना जाना कम ही था ऐसे में अमरपाल की हत्या हो जाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि अब वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर भी सरगर्मियां चल रही है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।
युवक को गोली मारी
तितावी: उधर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर की पटरी पर दौड़ लगा रहे हैदरनगर निवासी युवक को उसके ही गांव के कुछ युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद युवक खुद तितावी थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। युवक को गोली मारने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी 24 वर्षीय मोनू पुत्र सुरेश गुरुवार को हैदरनगर नहर की पटरी पर दौड़ रहा था। जब वह पटरी स्थित बाग के पास पहुंचा, तो गांव के ही पांच युवक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए और मारपीट करते हुए मोनू को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल अवस्था में मोनू खुद थाने पहुंचा और सीओ फुगाना राम मोहन शर्मा व तितावी पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
घायल युवक ने बताया कि, गांव के ही पांच युवकों ने उसे गोली मारी है। आनन फानन में पुलिस घायल को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गई और घायल के परिजनों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।

0 टिप्पणियाँ