प्रशांत शर्मा
गदागंज/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवलगंज में 5 जुलाई को जगदीश प्रसाद की उसके चचेरे भाइयों के द्वारा कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई थी। जिस पर मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से गदागंज पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
आपको बता दें कि, उक्त मामले में आज 10 जुलाई को गदागंज पुलिस टीम के द्वारा रामू पुत्र बैजनाथ, बैजनाथ पुत्र चंगुआ, श्यामू पुत्र बैजनाथ निवासी गण कीरतपुर चरुहार थाना गदागंज को एक अदद कुल्हाड़ी आला कत्ल के साथ गोड़ा नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि, परिवार के ही जगदीश पुत्र बदलू निवासी नेवलगंज कीरतपुर चरूहार जो आए दिन लोगों को छत पर चढ़कर गाली दे रहे थे, जिस पर उन लोगों के द्वारा एक राय होकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार करके हत्या की गई थी। घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों को जेल भेजा दिया।

0 टिप्पणियाँ