ट्रेक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव में रामू, राम किशोर व ओम प्रकाश सुबह से ही गांव में शराब के नशे में धुत आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, तभी तकरीबन दस बजे एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर  लेकर आया और वह ट्रैक्टर खड़ा करके पानी पीने चला गया।
     आपको बता दें कि, तीनो शराबी साथी लड़ते झगड़ते ट्रैक्टर के पास आ गये और उनमें से एक ने ट्रैक्टर पर चढ़कर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। जिससे साथी राम किशोर पुत्र काली उम्र 50 वर्ष निवासी सेमौरी डलमऊ ट्रैक्टर के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई।
     मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ