युवा काँग्रेसियों ने मनाया चैधरी सुरेश कुमार निर्मल का 48वाँ जन्म दिन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: युवा काँग्रेसी नेताओं में सलोन विधान सभा क्षेत्र के काँग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी चैधरी सुरेश कुमार निर्मल का 48वाँ जन्म दिन सूची में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया।  उत्साही युवा कार्यकर्ताओं ने चैधरी सुरेश कुमार निर्मल को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।  कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
     आपको बता दें कि, इस अवसर पर चैधरी सुरेश कुमार निर्मल ने कहा कि, जन्म दिन के अवसर पर आप सबने जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे हमेशा आप सबके ऋणी रहेंगें।  क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आप सबके सहयोग से हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ