श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन, नहीं हुआ जलाभिषेक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र के सुविख्यात प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर भंवरेश्वर बाबा जोकि, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव की सीमा पर स्थित है। भगवान शिव का यह मंदिर प्राचीन काल से आस्था का केंद्र बना हुआ है। सावन के द्वितीय सोमवार में भक्तों एवं कांवरियों की भीड़ देखते ही बनती थी। लेकिन वैश्विक महामारी के चलते आज भक्तों को निराश होना पड़ा। क्योंकि श्रद्धालु आज भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर सके।
     आपको बता दें कि, सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक किसी मंदिर में मूर्तियों का जलाभिषेक एवं घंटे बजाने  पर रोक लगी है, जिसके कारण आज भंवरेश्वर मंदिर में किसी भी प्रकार जलाभिषेक भक्तों द्वारा नहीं किया जा सका। वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के साथ सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर एक एक भक्त को ही दर्शन के लिए जाने दिया गया। श्रद्धालुओं ने दूर से ही भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
     मंदिर के पुजारी सुनील गोस्वामी ने बताया कि, वैसे सावन में प्रतिवर्ष हजारो की संख्या में श्रद्धालु आते थे। लेकिन इस बार वैश्विक महामारी के चलते श्रद्धालुओं का आना भी लगभग ना के बराबर है, और जो श्रद्धालु आ भी रहे हैं उनको सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हम दूर से ही भगवान शिव के दर्शन करा रहे हैं।
     विदित हो कि, मंदिर परिसर में वैसे तो चार रास्तों से भक्तों का आना जाना लगा रहता था, लेकिन इस बार मंदिर के तीन द्वार बंद है। सिर्फ एक द्वार ही खुला है, जिससे भगवान शिव के दर्शन किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के झारखंडे स्वर मंदिर व पेंसिल क्षेत्र के बछरावां कस्बे के समाधाने स्वर मंदिर में भी भक्तों की कमी देखी गई, कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए मंदिर के पुजारी ने भक्तों से उचित दूरी बनाकर रखने व मास्क लगाने  की भी अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ