आरोपियों पर मेहरबान पुलिस।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: इस समय अपराधियों पर गदागंज पुलिस मेहरबान है। कोटेदार के हमलावरों को गदागंज पुलिस नही पकड़ पा रही है। पीड़ित के परिजनों को लगातार हमलावर की तरफ से धमकियां भी मिल रही हैं। लेकिन पुलिस उनको पकड़ने के बजाय संरक्षण देने में जुटी हुई है। इससे पहले भी कोटेदार पर हमलावर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
     आपको बता दें कि, गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग गांव के रहने वाले शिवशंकर जयसवाल के घर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान है। उनके बेटे राशन वितरण करा रहे थे कि, तभी गांव के ही 7 लोगों द्वारा कोटेदार से एक बोरी चावल लेने का दबाव बनाने लगे थे। कोटेदार ने चावल देने से मना किया, तो सरहंगों ने एकजुट होकर लाठियां और धारदार हथियार से कोटेदार व उनके परिजनों पर हमला कर दिया था। जिससे प्रार्थी का बेटा प्रदीप मरणासन्न हालत में हो गया था।
      परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी डलमऊ ले गए थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। 
    जिस संबंध में परिजनों ने गदागंज थाना प्रभारी को तहरीर देकर घटना के संबंध में जानकारी दी थी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन सरहंगों की पहुंच खाकी तक होने के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि आरोपी सरहंगों पर 307 जैसे गंभीर मामले दर्ज है। घटना को हुए 20 दिन बीत चुके है उसके बावजूद भी पुलिस उन्हें जेल भेजने की वजह संरक्षण देने में लगी हुई है।
     पीड़ित ने आरोप लगाया कि, सरहंगों के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, लेकिन पुलिस कुछ करना ही नहीं चाह रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ