कैबिनेट मंत्री की दीर्घायु के लिए किया हवन पूजन।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ने पथवारी देवी मंदिर पर रुद्र अभिषेक कराया है।
     आपको बता दें कि, कुछ सालो पहले कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पर जानलेवा हमला हुआ था, और उस हमले में वह सलामत बच गए थे। जिस पर हर साल कैबिनेट मंत्री के घर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम कराया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कहर से यह कार्यक्रम उनके आवास पर ना होकर डलमऊ के रहने वाले वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य ने पथवारी देवी मंदिर पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम करा कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। उन्होंने रुद्राभिषेक के साथ-साथ गंगा पूजा भी कराई। तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य दीया। 
     इस मौके पर प्रिया वैश्य, राजेंद्र वैश्य, कीर्तिमान,अंशुमान, पवन जयसवाल, आशुतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ