बहू बहू और पौधों की मार से घायल वृद्धा जिला अस्पताल रेफर
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संबंध विच्छेद का मुकदमा अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पत्नी अपने दो लड़कों के साथ पति के घर जबरन रहने के लिए आ धमकी, जिस पर पति और पति की मां ने विरोध किया, तो पत्नी ने अपने दो लड़कों के साथ सास और पति को मारपीट कर घायल कर दिया। उधर दूसरी ओर पत्नी ने भी पति के विरुद्ध मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों लोगों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायल सास को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई की है। पुलिस को दी गई तहरीर में राम सागर पुत्र मैकू ने आरोप लगाया है कि, उसकी पत्नी मोहन देई उसके साथ नहीं रहती है। इस संबंध में अदालत में संबंध विच्छेद का वाद भी विचाराधीन है। घटना आज 13 जुलाई 2020 की सुबह लगभग 7 बजे की है। मोहन देई अपने लड़कों लक्ष्मी व संतोष कुमार के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर आ गई और कहने लगी कि, वह लोग यहीं रहेंगी। जिस पर राम सागर की मां ठाकुरी ने विरोध जताया कि, तुम तो मुकदमा लड़ रही हो, पहले मुकदमा खत्म करो तब यहां रहोगी।
इतने पर मोहन देई भड़क गई, और आरोप है कि, उसने लाठी-डंडों से अपने लड़कों के साथ मिलकर सास ठाकुरी की पिटाई शुरू कर दी। यह भी आरोप है कि, राम सागर मां को बचाने के लिए दौड़ा, तो मां दोनों बेटों के साथ मिलकर तीनों ने राम सागर को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
जबकि दूसरी ओर से मोहन देई ने भी राम सागर के विरुद्ध मारपीट कर उसे घायल कर देने का आरोप लगाया है।
मामले में घायल ठकुरी को इलाज के लिए जब महराजगंज सीएचसी लाया गया, तो उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ