रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा कस्बे में व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा प्रदेश में शनिवार व रविवार को लघु लॉकडाउन के निर्णय की सराहना की गई, और निर्णय लिया गया कि, महराजगंज और आसपास के बाजारों में जो साप्ताहिक बुधवार बंदी का दिन रहता था, इसे तब तक स्थगित रखा जाएगा जब तक शनिवार और रविवार की लॉकडाउन व्यवस्था चलती रहेगी।
आपको बता दें कि, व्यापार मंडल के संरक्षक महादेव गुप्ता के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत किया और व्यापारियों ने पुनः संकल्प दोहराया की दुकानों में बगैर मास्क पहने आए ग्राहकों को सामान नहीं दिया जाएगा, तथा सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार कराया जाता रहेगा।
इस मौके पर महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, गौरी शंकर, प्रभात जायसवाल, विनायक जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ