हॉटस्पॉट से मुक्त हुआ मऊ गांव, वीरानगी की जगह गुलजार हुई बाजार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आखिरकार मऊ गांव में 6 करोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किए गांव को आज हॉटस्पॉट से मुक्ति मिल गई, और 21 दिन पूरे हो जाने के बाद किसी और नए केस के सामने ना आने पर प्रशासन द्वारा गांव को हॉटस्पॉट मुक्त किए जाने की घोषणा की गई, तथा यहां लगी सारी वेरी कटिंग व अन्य इंतजाम हटा लिए गए है। इससे गांव वालों ने राहत की सांस ली।
      आपको बता दें कि, 21 दिन पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन लखनऊ में काम कर रही एक युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवती ने यहां आकर परिजनों से जो मेल मिलाप किया गया था, उसके बाद परिजनों के टेस्ट भी किए गए। जिसके बाद परिजनों में पांच और लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली के निर्देश पर पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित करके लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।
      गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी जिसे आज 21 दिन बीत जाने के बाद वैरी केटिंग हटा ली गई है। वीरान सी लगने वाली मऊ की मुख्य बाजार फिर गुलजार हो गई है, जहां आज से दुकाने फिर सज गई है।
      इस बात की पुष्टि करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मऊ गांव को हॉटस्पॉट मुक्त घोषित करने के बाद पुलिस व्यवस्था और बारीकेटिग हटा ली गई है। 21 दिनों बाद हॉटस्पॉट मुक्त होने के साथ ही मऊ के रहने वाले लोग बहुत खुश हैं। युवाओं ने इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जश्न भी मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ