रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अब सरकारी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों में बगैर मास्क पहने कोई भी मरीज या तीमारदार घूमता मिला तो उसके विरुद्ध सरकारी निर्देशों के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए निर्धारित 500 रुपए अर्थदंड वसूले जाएंगे। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली द्वारा सभी उच्चीकृत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज के प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव ने बताया कि, अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों के साथ साथ तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही आना पड़ेगा। यदि कोई भी व्यक्ति या मरीज बगैर मास्क पहने पाया गया, तो सरकारी व्यवस्था के तहत निर्धारित जुर्माना उससे वसूला जाएगा।
उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को भी निर्देशित किया है कि, स्वयं तो वह अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, साथ ही दवा खरीदारी करने आए व्यक्ति को भी मास्क पहनने का निर्देश दे। कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने दवा खरीदने आता है, तो उसे दवाई न दी जाए।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर भावेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी है कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

0 टिप्पणियाँ