रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के मिठाई व्यापारियों तथा रक्षा सूत्र बेचने वाले व्यवसायियों को राहत भरी खबर जानकारी में आई है। जबकि उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि, हर सप्ताह होने वाले शनिवार और रविवार के लघु लॉकडाउन में इस बार सरकार ने रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए आगामी रविवार को रक्षा सूत्र बेचने वालों और मिठाई की दुकानों को छूट दे दी है। लोग रविवार को भी मिठाई की दुकानों पर जाकर मनपसंद मिठाइयां खरीद सकेंगे। वहीं बहने अपने भाइयों की कलाई पर मनचाही राखी खरीदकर बांध सकेंगी।
आपको बता दें कि, उप जिलाधिकारी श्री मिश्र की इस घोषणा से मिठाई विक्रेताओं और रक्षाबंधन सूत्र बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। अग्रणी मिष्ठान विक्रेता रंजीत सिंह मौर्य एडवोकेट, त्रिवेणी लाल गुप्ता, राम लखन यादव, शिव प्रकाश मोदनवाल, नरेश मौर्य के अलावा बछरावां के कारोबारी राजाराम यादव, अशोक यादव आदि ने सरकार के इस निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ