रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल द्वारा आज हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान बनाने वाले जनपद के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया।
आपको बता दें कि, श्री पाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि, वे मेधावियों का सम्मान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, इन बच्चों ने अपने माता-पिता, विद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम भी रोशन किया है, इन बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्होंने शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री पाल द्वारा सेन्ट पीटर्स स्कूल की शाम्भवी सिंह, पूर्वा खत्री, शगुन अग्रवाल, कनिका सक्सेना एवं मदर टेरेसा इण्टर कालेज के देवेश कुमार त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह एवं माल्र्यापण कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी विजय बाजपेयी, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी, जिला मन्त्री विवेक शुक्ला, अविनाश शुक्ला, नीरज बाजपेई आदि लोग मैजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ