रविवार को मिठाई एवं राखी की दुकानें खुलेंगी-बसन्त सिंह बग्गा।। Raebareli news ।।

रक्षाबन्धन में मिठाई व राखी की दुकानें खोलने को लेकर मुख्यमन्त्री को दिया था ज्ञापन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अथक प्रयासों से जिला प्रशासन रायबरेली ने रक्षाबन्धन के त्योहार को देखते हुए रविवार को मिठाई एवं रखी की दुकाने खोले जाने का आदेश दे दिया है। उक्त जानकारी व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यख बसन्त सिंह बग्गा ने एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी है। 
     आपको बता दें कि, श्री बग्गा ने बताया कि, अपर जिलाधिकारी द्वारा यह बताया गया है कि, व्यापार मण्डल द्वारा जो ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री को दिया गया था, उसी के क्रम में व्यापारियों को राहत देते हुए रविवार को मिठाई एवं राखी की दुकानें खुली रहेंगी, शेष दुकानें बन्द रहेंगी। व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा के संघर्षो की बदौलत आगामी रविवार को दुकाने खुलेंगी, प्रशासन के इस निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया तथा व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा व उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ