अगस्त व सितम्बर दोनो माह के सापेक्ष 2 किग्रा0 चना प्रति राशनकार्ड धारक निःशुल्क करे प्राप्त।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार द्वितीय वितरण चक्र में माह सितम्बर, 2020 हेतु प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत प्रत्येक राशन कार्डधारक को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहूँ, 02 किग्रा0 चावल व 01 किग्रा0 चना प्रति कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

     आपको बता दें कि, जनपद रायबरेली के समस्त अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों एवं उनके परिजनों को सूचित किया जाता है कि, प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह अगस्त, 2020 के सापेक्ष चना अभी तक वितरित नहीं किया जा सका है। जिसके दृष्टिगत माह सितम्बर 2020 में 21 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर 2020 तक होने वाले द्वितीय चरण के वितरण में ही माह अगस्त एवं माह सितम्बर, 2020 दोनों के सापेक्ष 02 किग्रा0 चना प्रतिकार्ड राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क एक साथ प्राप्त करें। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह द्वारा इस संवाददाता को दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ