5 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला सीएचसी में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे हरपालपुर में आज सवेरे घर के सामने खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया, और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अगर समय रहते हैं परिजन बच्चे के चिल्लाने पर दौड़ कर हमलावर कुत्ते को लाठी-डंडों से मार कर भगा ना देते तो बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजेश का 5 वर्षीय पुत्र शिवम दरवाजे पर अकेले खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता आ गया और उसने झपट कर शिवम पर हमला करते हुए उसे घसीट कर झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। बच्चे की आवाज पर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्ते को मारपीट कर भगाया।
      लेकिन तब तक शिवम गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ