ब्यूरो रिपोर्ट
झारखंड: राम मंदिर के आधारशिला भूमि पूजन में भाग लेने गए लोगों पर सांसद सेठ ने पुष्प वर्षा से सम्मानित कर आयोध्या रवाना किया।
आपको बता दें कि, अयोध्या में आगामी 5 अगस्त 2020 यानी कल होने वाले भव्य राम मंदिर के आधारशिला पूजन में भाग लेने गए विश्व हिंदू परिषद के धनेश्वर मुंडा एवं संत समाज के पूज्य कृष्णाचैतन्य ब्रहमचारी को रांची के सांसद संजय सेठ ने शॉल ओढा कर सम्मानित किया एवं पुस्प बरसा कर अयोध्या के लिए रवाना किया।
राम मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रण पर यह सभी लोग रांची से 5 अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने गए हैं, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विधि विधान से किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसी नियत से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि, यह झारखंड खासकर रांची के लिए गौरव का पल है कि, इस आधारशिला पूजन में भागीदारी के साथ इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। बरसो पुराना यह सपना एवं 130 करोड़ लोगों के आस्था से जुड़ी भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, और हम सभी इस के साक्षी बनेंगे। यह जीवन का एक अद्भुत और अलौकिक पल होगा या यूं कहें कि हम लोगों का जीवन सफल हो गया है, भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण इस काल खंड में निर्माण हो रहा है।
सांसद सेठ ने यात्रा की मंगल कामना करते हुए सभी लोगों को विदा किया। यह सभी लोग सड़क के मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
इनके साथ विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्रीय मंत्री विमल मंत्री, प्रांतीय सह सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, इन्हें छोड़ने इनके साथ आयोध्या तक जाएंगे। वहीं कार्यक्रम का संचालन कुशलता से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र साहू ने किया।
0 टिप्पणियाँ