मथुरा: चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में राधा अष्टमी देर रात्रि तक धूमधाम से मनाई गई। राधा अष्टमी पर चंद्र ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी में रंगारंग कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण ड्रेस कंपटीशन के साथ अपने नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
आपको बता दें कि, राधा अष्टमी के पर्व को लेकर पिछले 1 सप्ताह से तैयारी बच्चों के द्वारा की जा रही थी। राधा अष्टमी के कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने फिल्मी भजनों पर अपनी डांस प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, ज्ञानेंद्र मिश्रा, निविशका दीक्षित, अंजलि मिश्रा, पूर्णिमा चौधरी, अनिल सोनी, खुशबू उपाध्याय सोनी, अंजलि गुप्ता, निधि गुप्ता, कृष्णा, प्रीति, शिल्पी बंसल, लता, शगुन शर्मा, संध्या, रीना, मोनिका गोयल, स्वाति सक्सेना, सुनीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ