मारपीट के डेढ़ सप्ताह बाद एक अधेड़ की मौत
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव में डेढ़ सप्ताह पहले दीवाल बनाए जाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे, और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। एक पक्ष के 50 वर्षीय अधेड़ प्रेम शंकर पुत्र स्वर्गीय ओंकार नाथ की बीती देर रात लगभग 11:30 बजे हालत बिगड़ गई जिन्हें आनन-फानन बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि, उधर मृतक की पत्नी सूर्यकांति का आरोप है कि, विपक्षियों की पिटाई से उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसी के चलते उसके पति की मौत हुई है। मामले में कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ