राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत के पदाधिकारियों ने मनाया स्वतंत्रा सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि मनाई।
     आपको बता दें कि, राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि, लोकप्रिय बाल गंगाधर तिलक जी का देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान था, उन्होंने भारत की जनता से कहा था कि, स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे थे हमारे महान नेता बाल गंगाधर तिलक जी जिन्होंने देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।
     राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने देश की सभी युवा पीढ़ियों का आवाहन किया और उन्होंने अपील की, आइए हम सब मिलकर अपने भारतवर्ष को शौर्य की धरती बनाएं तथा बाल गंगाधर तिलक के आदर्शों पर चलकर देश में नई क्रांति लाएं।
     इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के जनक स्वराज्य की मांग रखने वाले भारतीय राष्ट्रवादी शिक्षक समाज सुधारक स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं और उन्हें बारंबार नमन करता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ