जिला कार्यकारिणी समाजवादी की बैठक संपन्न।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।  बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय, बूथ कमेटियों के गठन, कोरोना महामारी में आमजन की मदद और प्रारम्भिक सदस्यता व सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।   

    आपको बता दें कि, बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, जनपद के सभी छः विधान सभा के बूथों को सेक्टरों में बांटकर सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर दिये गये, सभी बूथों पर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जायेगा। सभी पदाधिकारगण व जनप्रतिनिधिगणों आपस में बैठक कर आम सहमति से बूथ प्रभारी व सहप्रभारी का चयन कर रहे हैं। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए बूथों के संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के सुझाव सदैव अपेक्षित हैं।    बैठक का संचालन जिला महामन्त्री अरशद खान द्वारा किया गया।  

    बैठक को पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं पूर्व विधायक आशा किशोर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, आने वाले समय में अज्ञात शत्रु से हम सभी की लड़ाई है। हमें आस्तीन के सांपों से होशियार रहना है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेन्द्र विक्रम सिंह एवं पूर्व विधायक श्याम सुन्दर भारती ने कहा कि, कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से भी हम लोगों को निपटना होगा, इस बीमारी का कोई इलाज न होने के कारण केवल सुरक्षा ही एक मात्र इलाज है।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डी.पी. पाल ने कहा कि, हमारी लड़ाई साम्प्रदायिक ताकतों से है, जो इस देश को बांटने का काम कर रही है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष मो0 इलियास, रवीन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव, कोषाध्यक्ष श्रवण चैधरी, सचिव बुधेन्द्र सिंह, विधान सभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, ब्लाक प्रमुख उमाशंकर यादव, नगर पंचायत लालगंज अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, मो0 शमशाद खाँ, मुनेश्वर पासी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रराज पटेल, जे.पी. यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल,  राजेश मौर्य, शिव नरायन सिंह, रामस्वरूप पासी, रामसेवक वर्मा, मुकेश रस्तोगी, सचिव बुधेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, राम किशोर पुजारी, हरीश चैरसिया, हसीन अहमद, देवेश कुमार यादव, सलीम खान, वीरेन्द्र बहादुर, रंजीत कुमार, सतीश पाण्डेय, निर्मल अरविन्द कुमार चैधरी, नारेन्द्र बहादुर सिंह, धनीराम मौर्य, मेहरबान यादव, विकास चन्द्र विश्वकर्मा, पूनम मौर्या, चन्द्रकली भारती, विनय यादव, हरिकिशन फौजी, सुरेन्द्र यादव, कृपाशंकर यादव, विनोद यादव, मो0 फहीम, आई. जावेद, भारत लाल श्रीवास्तव, शिव बहादुर यादव, राजेन्द्र यादव एडवोकेट, सुरेश पटेल, राजेश चन्द्रा, डा0 अर्जुन यादव, पवन श्रीवास्तव, शिवराम यादव, डा0 सन्तराम यादव, मो0 वाजिद, मिर्जा सुल्तान बेग आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ