शाम 6:30 पर कर दिया गया मृतक गुरचरण लोधी का अंतिम संस्कार
नटई मजरे कोटवा गांव में 3 दिन पूर्व हुई मारपीट में गुरचरण लोधी की इलाज के दौरान हुई थी मौत
आरोपियों पर धारा 302 लगाने पर अड़े रहे मृतक के परिजन
कई दलों के राजनीतिक व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर भी अपनी जिद पर अड़े रहे परिजन
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के नटई मजरे कोटवा गाँव में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट मे मृतक गुरु चरण लोधी 50 वर्ष की इलाज के दौरान हुई मौत की खबर से लोगों मे खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार से मना कर दिया और आरोपियों पर 302 लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर शिवगढ, बछरावा, महराजगंज, हरचंदपुर और गुरुबक्शगंज आदि कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी पहुँचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया तथा समझाया बुझाया। किन्तु परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए।
आपको बता दें कि, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र और सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि, यदि पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या करने की बात आती है, तो आठों आरोपियों पर 302 धारा लगायी जायेगी। समाचार लिखे जाने तक सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार लोधी आदि प्रतिनिधियों के साथ हुई कई चरणों की वार्ता के बाद भी किसी तरह मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं थे। सुबह से ही पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती व सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि वहां पर उपस्थित रहे। कई चरणों की वार्ता के बाद भी परिणाम नहीं निकला परिजन अपनी मांग पर डटे रहे।
गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर शाम 6:15 बजे उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी की मेहनत और सूझबूझ काम आई। सुबह से चल रही लंबी वार्ता के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन तैयार हुए 6:30 बजे के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से वार्ता की जा रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आगे की कार्यवाही भी की जाएगी। चार लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिसमें से एक घायल है। उसका भी उपचार लखनऊ में चल रहा है। शेष नामजद चार अभियुक्तों की तलाश जारी है।




0 टिप्पणियाँ