फोटो-डीएम-एसपी लालगंज में हुई घटना के मृतक आश्रितों से मुलाकत व ढाढंस बधांते हुए
लालगंज में घटित हुई घटना पर डीएम-एसपी ने मृतक आश्रित के प्रति व्यक्ति की शोक संवेदनाए
डीएम-एसपी, एडीएम, एएसपी आदि मजिस्ट्रेट व सीओं अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन कुल 5 लाख रूपये मृतक आश्रित को राहत सहायता के रूप में देंगा प्रशासन
मृतक आश्रित को 5 लाख रूपये आपदा राहत सहायता धनराशि दिलाए जाने के लिए शासन को भेजा गया पत्र
शासन व प्रशासन गरीबों के सदैव है साथ-डीएम-एसपी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू मजरे बेहटा कला गांव के एक युवक मोनू उर्फ मोहित की गत दिवस मृत्यु होने पर दुःख व शोक व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मृतक आश्रित की माता राजवती व भाई सोनू आदि परिजनों से दुखद संवेदनाए व्यक्त करते हुए कहा कि, पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दे दिये गये हैं। प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। तत्काल प्रभाव से निलबंन की कार्यवाही कर दी गई है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने कहा कि, वे स्वयं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त सीओ, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम आदि ने अपना एक दिन का वेतन कुल 5 लाख मृतक आश्रित को सहायता राशि के रूप में मुहैया कराई जायेगी, तथा शासन को आपदा राहत सहायता से 5 लाख रूपये के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इस प्रकार कुल 10 लाख रूपये की सहायता धनराशि लालगंज में हुई घटित घटना के मृतक आश्रित को मुहैया करवाई जायेगी। इसके अलावा शासन द्वारा लाभ परक योजनाओं से भी नियमानुसार लाभान्वित किया जायेगा। मृतक की माता राजवती भाई सोनू व मनोज कुमार उर्फ श्रवण आजाद ने भी डीएम-एसपी से अपना दुख व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। डीए-एसपी ने मृतक आश्रित को ढांढस बंधाया और कहा कि, शासन व प्रशासन आपके व गरीबों के दुख व दर्द में पूरी तरह से साथ हैं।





0 टिप्पणियाँ