भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है-ज्ञान प्रकाश तिवारी।। Raebareli news ।।


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि, भाजपा सरकार बनने से पहले युवाओं के लिए जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है।    भाजपा की सरकार बनने के बाद युवाओं को नाम मात्र की नौकरियां मिली हैं। महंगाई व बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि, आए दिन महिलाओं पर अत्याचार तथा पत्रकारों की हत्या हो रही हैं। सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा दे रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं है। आए दिन बहू बेटियों के साथ, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं घट रही हैं। मौजूदा सरकार में धर्म जाति मजहब के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। हत्या, लूट, डकैती, छिनैती तथा बलात्कार जैसी घटनाओं कि, जैसे बाढ़ सी आ गई है। भाजपा सरकार ने देश में नौकरियां खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है।

     आपको बता दें कि, श्री तिवारी ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार हर साल देने का झांसा देकर 2014  और 2019 में सरकार बनाई थी। इसी प्रकार 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है।’

एक सर्वे का हवाला देते हुए श्री तिवारी  ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर, राष्ट्रीय औसत दर की तुलना में दोगुनी है। बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पायदान पर है। राज्यों के लिहाज से सबसे अधिक बेरोजगारी प्रदेश में है। भाजपा सरकार को रोजगार की तरफ भी ध्यान देना चाहिए, अगर यह सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में अभी नहीं चेती, तो 2022 में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अब प्रदेश की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। क्योंकि अब प्रदेश की जनता का मानना है कि, मौजूदा भाजपा की सरकार से पूर्ववर्ती सरकारें हर मामले में बेहतर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ