रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महज साइकिल में टक्कर लग जाने से खफा दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल को जब सीएचसी लाया गया, तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि, घटना आज दिन में लगभग 11:00 बजे की है, जबकि कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे मऊ का रहने वाला संजय पुत्र जगदीश अपनी साइकिल से पशु आहार लेने मऊ बाजार जा रहा था, कि रास्ते में दूसरी तरफ से आ रहे, अंकित पुत्र अशोक की साइकिल से उसकी साइकिल भिड़ गई। इस पर अंकित गाली गलौज करने लगा, और आवाज देकर अपने भाई नन्हा तथा दो अन्य सहयोगियों संजय व संदीप पुत्र गण रामप्रकाश को बुला लिया। लाठी-डंडों से लैस होकर आए प्रति पक्षियों ने संजय को जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल संजय को सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं संजय की ही ओर से महराजगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की तहरीर दर्ज कर ली गई है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ