रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में क्षेत्र में तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी की 2 वर्षीय पुत्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 जाकिर हुसैन नगर महराजगंज में 22 वर्षीय युवा व्यापारी भी कोरोना से ग्रस्त पाया गया है, जबकि गांव पूरे महादेव मजरे बघई का एक 30 वर्षीय किसान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि, उधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीर्ति का पुरवा मजरे पोखरनी में 40 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण कराया गया। जिसमें एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। वहीं सीएचसी परिसर में 10 लोगों का तथा डिलीवरी के लिए आई महिलाओं में भी 10 लोगों का कोरोना टेस्ट का सैंपल लिया गया।
कोरोना ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, विभाग द्वारा संक्रमित पाए गए लोगों के प्रथम व द्वितीय संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर तेजी से सैंपल लिए जाने का काम जारी है।

0 टिप्पणियाँ