रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत का निर्माण सनातन संस्कृति की रक्षा एवं हिंदुत्व की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए किया गया है, साथ ही हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के लिए बनाया गया है। संगठन निर्माण के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा दादा भाई एवं राष्ट्रीय प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के निर्देशानुसार एवम् राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी की अनुशंसा पर सब के दिलों में जगह बनाने वाले सनातन धर्म की रक्षा करने वाले हमारे धर्म संस्कृति के रक्षक दीनदयाल त्रिपाठी को राष्ट्रीय सनातन महासभा भारत का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
आपको बता दें कि, राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि, वे संगठन के प्रति और सनातन धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रीय सनातन महासभा को मजबूत करने में पूरा सहयोग देंगे, और उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में राष्ट्रीय सनातन महासभा का डंका बजेगा।
इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि, आप संगठन के नियमों का पालन करते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु एवं हिंदुओं के सम्मान की सुरक्षा हेतु संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन को प्रगति के रास्ते पर अग्रसर करेंगे। संगठन परिवार आप और आपके परिवार के मंगल कामना की प्रार्थना करता है।
राष्ट्रीय संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी को बनाए जाने पर राष्ट्रीय प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, रायबरेली जिला अध्यक्ष शिवम त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष गीतेश दीक्षित, जिला अनुशासन मंत्री पारस गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय पांडेय, नवीन चंद्र पांडेय, आशुतोष पांडेय, सौरव उपाध्याय फरीदाबाद, जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा कई पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी, और सब ने मिलकर एक स्वर में कहा कि, दीनदयाल त्रिपाठी को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर संगठन को एक नई दिशा मिलेगी।


0 टिप्पणियाँ