UP सरकार का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर बस यात्रा मुफ्त, खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सरकार ने राखी के लिए बहनों को तोहफा दिया है. सोमवार को महिलाएं राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा कल राखी और मिठाई की दुकानें भी खुली रहेंगी.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने कल के लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया है. सोमवार को रक्षाबंधन के कारण योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है. सरकार ने राखी के लिए बहनों को तोहफा भी दिया है. सोमवार को महिलाएं राज्य परिवहन की सभी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी.
     इसके अलावा प्रदेश में कल मिठाई की दुकानें त्योहार के मद्देनजर खुली रहेंगी. लॉकडाउन की जो पाबंदियां होती हैं वो कल लागू नहीं होंगी. 
     आपको बता दें कि, कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यूपी में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है. लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहता है. लेकिन इस रविवार को सरकार की ओर से लोगों की राहत मिली है.
     सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. सरकार की ओर से कहा गया कि सीएम योगी पिछले 3 वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पर्व पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
      इससे पहले योगी सरकार ने अनलॉक-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें 1 से 3 अगस्त के मध्य बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई, बेकरी, पशु विक्रय और राखी विक्रय की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाने की इजाजत दी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ