एक कोविड-19 रिपोर्ट पाजिटिव आने पर अब जनपद न्यायालय 7 सितम्बर को खुलेगा।। Raebareli news ।।

 


कोविड-19 के कारण 4 व 5 सितम्बर के अपराधी व सिविल वादों की नियत तारीख में तबदीली

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: कोविड-19 एन्टीजन टेस्ट की एक रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण जनपद न्यायालय व समस्त कार्यालय 5 सितम्बर तक पूर्णतः सील कर दिये गये है। इस दौरान न्यायालय परिसर सैनेटाइज किया जायेगा। 7 सितम्बर से सभी न्यायालय व कार्यालय पूर्ववत खुलेंगे।

      आपको बता दें कि, जनपद रायबरेली दिवानी न्यायालय में 4 व 5 सितम्बर को कोविड-19 कोरोना के दृष्टिगत न्यायालय बन्द होने के कारण 4 व 5 सितम्बर के नियत अपराधी व सिविल वादों की तिथियां बढ़ा दी गई है।   जिसमें 4 सितम्बर के नियत अपराधी व सिविल केसों की जनरल तिथि 9 अक्टूबर नियत की गई है। इसी प्रकार 5 सितम्बर के नियत अपराधी व सिविल केसों की जनरल तिथि 12 अक्टूबर नियत की गई है।

      जनपद प्रभारी न्यायाधीश जेगम उद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, नोडल अधिकारी कम्प्यूटर, सहायक आदि को निर्देश दिये है कि अपराधी व सिविल केसो पर आवश्यक कार्यवाही करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ