छत पर सूखने के लिए फैलाए कपड़े उतारने गई 19 वर्षीय युवती को जहरीले सर्प ने डसा जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव में बीती रात छत से कपड़े उतारने गई 19 वर्षीय  युवती को जहरीले सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए उसे तत्काल सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सूरज कुमार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी बीती रात छत पर सूखने के लिए फैलाए गए कपड़ों को बूंदाबांदी होने की आशंका के मद्देनजर उतारने गई थी, किंतु वहां छिपे बैठे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। वह चिल्लाते हुए नीचे आई और परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ