रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे फेरू मजरे दौतरा में घरेलू कलह के चलते एक 25 वर्षीय युवक ने नशीली गोलियां भारी मात्रा में व जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी महराजगंज लेकर आए, जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी भगवान दीन पुत्र राम लखन शादीशुदा है। परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। बताया जाता है कि, घरेलू कलह के चलते उसने आज किसी बात पर नाराज होकर भारी मात्रा में नशीली गोलियां खा ली, उसके पश्चात जहरीला पदार्थ भी खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज लाए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ