रजनीकांत अवस्थी
सलोन/रायबरेली: महिला कोटेदार बिटाना देवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्ड धारकों ने विगत दिनों हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान (कोटा) सस्पेंड मामले को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से ज्ञापन के माध्यम से बहाल करने का आग्रह किया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक सलोन तहसील क्षेत्र के दीना मजरे बरवलिया गांव का (कोटा) सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान विगत दिनों गांव के ही कुछ दबंगों व अराजक तत्वों के द्वारा रची गई साजिश के तहत सस्पेंड कर दिया गया था, जिसे पीरा गर में संम्बध्द किया गया था, जो लगभग 5 किलोमीटर दूर पड़ता है। कार्ड धारकों को 5 किलोमीटर जाकर राशन लाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि, पीरा नगर में संबद्ध किए गए कोटा को पुन: बहाल करके पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलाने की पुराने कोटेदार को अनुमति प्रदान की जाए।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि, बिटाना देवी पत्नी स्वर्गीय राम अभिलाख विधवा व हरिजन महिला है, बरवलिया का कोटा प्रार्थिनी के नाम लगभग 7 वर्ष था, जिसे ग्राम सभा के कुछ दबंगों व अराजक तत्वों द्वारा रंजिशन प्रार्थिनी का कोटा 2 मई 2020 को सस्पेंड करवा दिया गया था, कोटा सस्पेंड हो जाने की वजह से बरवलिया ग्राम सभा की जनता राशन न मिलने के कारण काफी परेशान है, और आए दिन मुसीबतों का सामना कर रही है। बरवलिया का सस्पेंड कोटा पीरानगर में संबद्ध कर दिया गया है, जो लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसकी वजह से कार्डधारक परेशान हो रहे हैं।जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में आगे कहा गया है कि, उक्त प्रकरण की जांच सप्लाई इंस्पेक्टर व आरओ कर रहे हैं, परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, और ना ही प्रार्थिनी बिटाना देवी का कोटा बहाल किया गया है। जबकि ग्राम सभा की जनता प्रार्थिनी मिटाना देवी के साथ है।
इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों पंकज कुमार, देवेंद्र यादव, राजेश कुमार, महेंद्र यादव, जीतलाल, सुनील कुमार, संतलाल, प्रमोद कुमार, रामअचल, धर्मराज, उदय राज, धीरज, रामकेश, प्रमोद कुमार, प्रेमचंद सहित दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि, बिटाना देवी का कोटा बहाल करके इन्हें दिलाया जाए, और चलाने की अनुमति दी जाए। ताकि ग्रामीणों को हो रही दिक्कत से निजात मिल सके।

0 टिप्पणियाँ