मां के साथ चारपाई पर लेटा 3 वर्षीम मासूम रहस्यमई ढंग से लापता, मचा हडकम्प! तलास में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर में अपनी मां के साथ छत पर लेटे 3 वर्षीय मासूम के लापता होने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मासूम की खोजबीन शुरू कर दी, किंतु खबर लिखे जाने तक मासूम का कहीं पता नहीं चल सका।

     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर के रहने वाले सुखमीलाल रावत शाम को भोजन करने के पश्चात परिवार के साथ छत पर लेट गए।   मध्य रात्रि 2:47  पर वे खेतों की रखवाली के लिए चले गए।    प्रात: काल करीब करीब 4 बजे जब सुखमी लाल की पत्नी दुलारी की नींद खुली, तो उनके साथ लेटा बेटा कुलदीप उम्र 3 वर्ष चारपाई पर नहीं था। दुलारी ने उठकर देखा, तो जीने से लेकर नीचे तक के सभी दरवाजे खुले थे। 

    मासूम की मां दुलारी ने बताया कि, वे और उनके पति सुखमी लाल बेटी संगीता 10, सरोज 5 छत पर लेटे थे। बड़ा बेटा संदीप (18) दूसरे घर में अपने बाबा सुंदरलाल के साथ लेटा था। दुलारी ने बताया कि, पति के जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे को दूध पिलाया और बेटे के साथ चारपाई पर सो गई।सुबह 4 बजे नींद खुलने पर बेटा चारपाई पर नहीं था, और सभी दरवाजे खुला थे। जबकि उनके पति जीने का दरवाजा बाहर से बंद करके गए थे। जिन्होंने बेटे के गायब होने की जानकारी परिजनों को दी। 

   परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मासूम की तलाश शुरू कर दी है, किंतु समाचार लिखे जाने तक मासूम का पता नहीं चल सका।। मासूम के लापता होने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, मासूम की तलाश जारी है। ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के खेतों और बागों में भी मासूम की तलाश की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ