रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में 4 दिन तक लगातार कोरोना का एक भी मामला ना पाए जाने के बाद आज पांचवे दिन पूरे ढोढे मजरे पाली में एक 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। बताते हैं कि, कई दिनों से जुखाम बुखार कमजोरी जैसे लक्षणों से ग्रसित युवक ने रायबरेली जिला चिकित्सालय जाकर अपना टेस्ट कराया तो उसे कोरोना संक्रमित बताया गया है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी कोरोना ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने दी है, उन्होंने यह भी बताया कि, मंगलवार को कस्बे के वार्ड नंबर 10 में 28 लोगों का एंटीजन किट टेस्ट कराया गया, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ