पोषित शैक्षिक ऋण योजना अन्तर्गत प्रोवेशनल एवं जाब ओरियण्टेड पाठ्क्रमों में प्रवेश लेने के लिए 5 अक्टूबर तक करे आवेदन।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी                                                रायबरेली: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त एवं निगम द्वारा वित्त पोषित शौक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत प्रोवेशनल एवं जाब ओरियण्टेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) के पात्र ऐसे छात्र/छात्राए जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम हो शहरी क्षेत्र में रूपये 1 लाख 20 हजार तथा ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र हेतु रू0 98.00 हजार से अधिक न हो एवं जनपद रायबरेली का मूल निवासी हो जिनका प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में प्रवेश खुले मुकाबले की परीक्षा से हुआ हो, को अधिकतम 20.00 लाख तक के शैक्षिक ऋण प्रतिवर्ष 4.00 लाख की दर से 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अधिकतम 5 वर्षो हेतु उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रायबरेली के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। 

      आपको बता दें कि, इच्छुक छात्र/छात्राए समस्त अभिलेखों सहित अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रायबरेली में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबन्धक/जिला अल्प.संख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ