फिल्म सितारों ने इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर और योगी आदित्यनाथ की खास मुलाकात

लखनऊ/उ0प्र0: प्रदेश के कला संस्कृति से जुड़े हुए फिल्म कलाकारों को अवसर देने की दृष्टि से और प्रतिभावान कलाकार को निखारने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म निर्माण के लिए फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म सिटी निर्माण को हरी झंडी के तरफ रुख कर लिया है। इसी उपलक्ष में मुंबई से चलकर हिंदी फिल्मों के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया।

     आपको बता दें कि, यूपी में फ़िल्म सिटी निर्माण को लेकर मधुर भंडारकर की सीएम योगी से अहम मुलाक़ात हुई, मुलाक़ात में तमाम अहम चर्चाएँ भी हुई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मधुर भंडारकर को राममंदिर के प्रसाद के तौर पर प्रभु श्री राम का सिक्का दिया, रामचरित मानस, तुलसी माला और भव्य दिव्य कुम्भ की कॉफी टेबल बुक।

     वहीं दूसरी तरफ फिल्म सिटी के निर्माण की खबर से फिल्म जगत से जुड़े हुए फिल्म अभिनेता और कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दिया है। इस अवसर पर फिल्म एक्टर डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर आरएल देवर्षि, जाने-माने फिल्म अभिनेता संजय वर्मा, आर्टिस्ट  सिंगर मधु मिश्रा, दिलीप बर्मा, जनपद अंबेडकरनगर की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री एंड प्रोड्यूसर अनु अग्निहोत्री, अभिनेता जय सिंह, एक्टर विकास कुमार, शैलेंद्र शर्मा, फिल्म डायरेक्टर पारिजात हलदर, नागेंद्र सिंह, फिल्म निर्माता अकरम जलालपुरी सहित तमाम फिल्मी सितारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ