प्यार की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ उसने नौकरी और अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की बात कहते हुए जान देने की बात कही।
ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ: डालीगंज पुल पर उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक युवक डालीगंज के गोमती नदी पुल के रेलिंग के किनारे बनी हुई जाल पर चढ़ गया और गोमती में कूदकर जान देने की बात करने लगा। वहीं युवक को गोमती नदी में कूदते हुए देखकर लोगों ने फौरन ही युवक को रोकना चाहा। गोमती पुल के रेलिंग के ऊपर चढ़कर युवक ने घंटों जमकर नाटक किया। बताया जा रहा है कि, इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।
आपको बता दें कि, गोमती नदी के पुल पर चढ़ा हुआ यह युवक गोमती में कूदकर जान देने की बात करता हुआ नजर आया। युवक का कहना था कि, उसकी प्रेमिका ने उसको प्रेम में धोखा दे दिया। इसके साथ ही युवक ने यह भी बताया कि, उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब है, और कोई नौकरी ना होने के चलते अब उसके पास मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं है। डालीगंज पुल पर चढ़कर गोमती नदी में कूदने का प्रयास करने वाले युवक का यह नाटक देख कर पुल के ऊपर लोगों की भीड़ लग गई। प्यार में धोखा खाए हुए युवक को लोगों ने बहुत समझाने का प्रयास किया, और पुल से उतारने की कोशिश भी की, लेकिन युवक एक नहीं सुन रहा था। युवक का कहना था कि, उसके पास कोई नौकरी नहीं है और ना ही उसकी आर्थिक स्थिति ठीक है। जिसके चलते उसके जीने से कोई फायदा नहीं है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को काफी समझाने बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन प्यार में धोखा खाया हुआ युवक, पुलिस की एक भी नहीं सुन रहा था।
बताया जा रहा है कि, प्यार में धोखा खाए हुए और अपनी जान देने वाला यह युवक अचानक ही गोमती पुल के ऊपर बनी हुई रेलिंग की जाली के पीछे चढ़ गया। युवक को रेलिंग पर चढ़ते हुए देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ी रोक कर युवक को रोकने की कोशिश की। जब युवक नहीं रुका, तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। स्थानीय लोगों ने युवक से गोमती में कूदने का कारण पूछा तो, उसने जहां एक तरफ प्यार की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ उसने नौकरी और अपनी आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की बात कहते हुए जान देने की बात कही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बताया जा रहा है कि, घंटे चले इस नाटक के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतार लिया है, और युवक से पूछताछ भी की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ