संगठन पार्टी के रीढ़ की हड्डी होता है-विशाल

 


ब्यूरो रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर: एन०एस०यू०आई० अम्बेडकर नगर के प्रभारी विशाल वर्मा के प्रथम आगमन पर आयान अहमद व जीशान खान के नेतृव मे तहसील चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर संगठन नव सृजन को लेकर बैठक हुई।

    आपको बता दें कि, बैठक में प्रभारी विशाल वर्मा ने कहा कि, संगठन पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है, बिना संगठन के आप कोई भी लड़ाई नही लड़ सकते है। आने वाला समय युवाओ और छात्रो का है, 2022 के चुनाव में युवा और छात्र ही लखनऊ की कुर्सी तय करेंगे। उन्होंने कहा कि, आप सब छात्र हो, युवा हो अपनी युवा सकती को पहचानो और युवा और छात्र विरोधी योगी सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर युवाओ और छात्रो को न्याय दिलाने का काम करे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णा कुमार पांडेय (कक्कू पाण्डेय) ने युवाओं को बधाई दी, और विश्वास दिलाते हुए कहा कि, हमारी हर धड़कन छात्र हित के लिए और कांग्रेस को ऊँचे मुकाम पर पहुंचने के लिए है।


    इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आंबेडकर नगर वफा अब्बास नकवी ने कहा कि, उन्हें खुशी है कि, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक छात्रो के हितो की लड़ाई लड़ने वाले छात्रो के लिए संघर्ष करने वाले भाई विशाल वर्मा हमारे जिले के प्रभारी नियुक्त हुए है, मै उन्हे बधाई देता हूँ। नकवी ने कहा कि, संगठन को जिले में कैसे मजबूत किया जाए, छात्रो को कैसे संगठन से जोड़ा जाए, जिससे अम्बेडकर नगर की एन०एस०यू०आई इकाई भी छात्रो की आवाज बुलंद कर सके, उनके हितो की रक्षा कर सके।    

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि, अब अम्बेडकर नगर का युवा और छात्र दोनों मिलकर कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और जिस तरीके से योगी सरकार छात्रों पर, किसानों पर जुल्म कर रही है, इसके खिलाफ हर एक युवा पुरजोर आवाज़ बुलंद करे।

     इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, शहर अध्यक्ष गुलाम रसूल उर्फ छोटू, तारिक अहमद, शरीब अब्बास, अवधेश मिश्रा, अखिल अब्बास, जरी हैदर समेत सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ