कार्यक्रम से पूर्व भारत के युवा और युवती लेंगे शांति फैलाने की शपथ-ज्ञान प्रकाश तिवारी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव आरती चौरसिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, ग्लोबल गांधी शांति पुरस्कार यादगार बनेगा, इससे पहले भी हमारा संगठन भारत परिवार के साथ एक मंच पर सेवानीति करते हुए दिखे हैं, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साग्गेश कुमार भाटी ने आरती चौरसिया के कार्यों से प्रभावित हैं। संगठन के प्रति लगातार कार्य करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके कार्यों से प्रभावित हैं।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि, आगामी 2 अक्टूबर को विश्वशान्ति के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय युवा विकास और वैश्विक गांधी शांति पुरस्कार व शिखर सम्मेलन का आयोजन करने एवं भारत के कोने-कोने से युवाओं के विकास के लिए एवं विश्व शांति के लिए कार्य कर रहे युवाओं को गूगल मीट पर ग्लोबल गांधी पीस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। जिसमें युवाओं की समस्याओं और उनके विकास पर चर्चा के साथ-साथ भारत के विशिष्ट 51 युवाओं और महिलाओं को इस क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षा समाजसेवी आरती चौरसिया, सदस्य इच्छा तिवारी मध्य प्रदेश व राजस्थान से मागी मुखिया कानपुर की जिला अध्यक्ष अंकुर निगम का कहना है क़ि, किसी भी राष्ट्र के विकास में युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, युवा और युवती शक्ति हर युग में और हर समाज में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। आर्थिक विकास में यह एक वरदान है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि, भारत में युवा और युवती शक्ति की आबादी को सही दिशा व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान हेतु कैसे मोड़ा जाए? यह एक ज्वलन्त और विचारणीय प्रश्न है। उन्होंने बताया कि, एक युवा में बढ़ती आयु के साथ-साथ नया रक्त संचार, नया जोश, साहस और बढ़ती महत्वाकांक्षाऐं प्रबल होतीं हैं। ऐसे में इनमें सकारात्मक सोच उत्पन्न कर सही मार्गदर्शन द्वारा यदि सही दिशानोन्मुख कर दिया जाय तो उनकी ऊर्जा मानव विकास और राष्ट्र कल्याण में लगाई जा सकती है। परन्तु आज एक बड़ा युवा वर्ग अवसादग्रस्त होकर डिप्रेशन का शिकार हो रहा हैं। पढ़ाई का बोझ, गलत संगति, बेरोजगारी, प्रेम में विफलता, जिम्मेदारियों का बोझ, आर्थिक तंगी, शारीरिक बीमारियां, अचानक आ जाने वाली परेशानियां, प्रिय जनों से बिछड़ना अपराध आदि यह युवा जीवन की गंभीर समस्याएं बन चुकी है। जिनका सामना करते करते वह परेशानियों के आगे घुटने टेक देता है और मानसिक विकारों का शिकार होकर या तो आत्महत्या कर लेता है या फिर डिप्रेशन में जाकर नशे का आदी हो जाता है। उसकी सोचने समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है, या फिर उसे कदम अपराध जगत की ओर बढ़ने लगते हैं। ऐसे समय में डिप्रेशन के शिकार इन युवाओं को उनकी पीड़ा को समझना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि, आज का युवा आभासी दुनिया में भी जीने लगा है। आज वह सोशल मीडिया इंटरनेट इत्यादि में उलझ कर अपने वास्तविक संसार से अलग हो गया है, और अपनी नई दुनिया में जी रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत परिवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष एक नई सोच लेकर इनमें ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाटी ने जिस तरह से अपनी विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपना एक मुकाम हासिल कर मिसाल कायम की है, वह अनुकरणीय है। उनकी सोच इन युवाओं को आगे बढ़ाने की है, और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष समय-समय पर देश में कुछ न कुछ नए कार्य करते रहते हैं और अब उन्होंने 2 अक्टूबर गांधी जयंती को युवाओं को समर्पित किया है। ताकि युवाओं को एक नई दिशा और प्रेरणा मिल सके और उनमें एक नए उत्साह का संचार हो।
ऐसे मे भाटी जैसे ही जागरूक युवाओं को इन समस्याओं से निजात पाने की मुहिम में आगे आना होगा, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करनी होगी। इसी लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत परिवार भारत स्तर पर युवाओं को सम्मानित कर उनकी समस्याओं पर मंथन करने के लिए दो अक्टूबर को गूगल मीट पर पुरस्कारों के साथ वैश्विक शिखर सम्मेलन करने जा रहा है। जिसमें कई राज्य अपनी भागीदारी करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव युवा प्रकोष्ठ गुमान सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, आगरा के जिला अध्यक्ष तेजपाल कश्यप, प्रदेश मंत्री समीर भाई, प्रदेश संरक्षक रमेश चंद चौरसिया, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा समेत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ