कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने किया लक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम का उदघाटन।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: शहर के इंदिरा नगर में लक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम का शुभारंभ हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। शो रूम का उदघाटन हरचंदपुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता मनीष सिंह ने फीता काटकर किया। मनीष सिंह ने शो रूम के संचालक दिनेश वर्मा को हार्दिक बधाई दी। 

     आपको बता दें कि, लक्ष्मी ज्वेलर्स शो रूम के मालिक दिनेश वर्मा ने बताया कि, दुकान में विभिन्न प्रकार के आभूषण व ज्वेलरी किफायती दामो में उपलब्ध है। इस मौके पर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ब्रजेश कुमार तिवारी, सूबेदार मेजर आर एल वर्मा, श्याम सुंदर त्रिवेदी, विसेसर स्कूल के प्रबन्धक इंद्र प्रताप सिंह, शशांक अग्निहोत्री, प्रमोद पटेल,  अंशु अवस्थी, हीरा लाल बाजपेयी, पवन सोनी, अविनाश सोनी समेत अन्य लोग शामिल रहे। इसके साथ-साथ  बड़ी संख्या में महिलाए भी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ