रायबरेली: जिलाधिकारी के निर्देश पर रायबरेली पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल रायबरेली के किला क्षेत्र स्थित राजू सुनार के घर पहुंच कर अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को डुग्गी पिटवा कर कुर्क कर दिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने भारी पुलिस बल के साथ किला क्षेत्र स्थित राजू सुनार के घर पहुंच कर घर खाली कराने का एलान कर दिया है, साथ ही बैंक पासबुक, एफडी समेत एक एसयूवी गाड़ी और लगभग एक करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने क्रुक कर दिया है। सीओ सिटी, सदर कोतवाल समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ