मसानी चौराहे पर व्यापक रूप से चलाया गया मास्क लगाओ महाअभियान

रजनीकांत अवस्थी

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले 3 महीने से व्यापक रूप से चलाए जा रहा मास्क लगाओ महाअभियान के अंतर्गत महानगर कमेटी व महानगर युवा कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से मसानी चौराहा मथुरा पर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। जागरूकता कैंप में मथुरा मेयर के छोटे भाई सफाई यूनियन के प्रदेश महासचिव महेश काजू अतिथि के रूप में शामिल रहे।

    आपको बता दें कि, मास्क  लगाओ महाअभियान के अंतर्गत पैदल चलने वाले लोगों के साथ साईकिल, टू व्हीलर, ई-रिक्शा, टेंपो, ट्रक में चलने वाले लोगों ने जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, उत्तर प्रदेश सफाई यूनियन की प्रदेश महासचिव महेश काजू के साथ समिति के प्रदेश अध्यक्ष  विनोद दीक्षित समिति की टीम के साथ लोगों को जागरूक करते हुए सबको निशुल्क मास्क समिति की तरफ से दिए गए। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को 2500 मास्क वितरित किए गए।

      इस अवसर पर अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए सफाई यूनियन के प्रदेश महासचिव महेश काजू ने कहा कि, समिति के द्वारा चलाई गई पहल बहुत ही सराहनीय है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं, जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, वह लोग  मास्क जरूर लगाएं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, हमारा महअभियान लगातार चलता रहेगा, हमारी यह मुहिम अब पूरे देश की मुहिम बन चुकी है। हमारी समिति के लोग पूरे प्रदेश में मास्क लगाओ अभियान चला रहे हैं। मथुरा  के महानगर अध्यक्ष गणेश पाल ने कहा कि, हमने आज अपनी मुहिम के अंतर्गत जागरूकता लाने के लिए टीम के साथ जनपद में बढ़ते वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए टीम के द्वारा चलाया जा रहा महाअभियान जिससे लोग जागरूक हो सके, तथा अपने परिवार और अपने समाज को इस बीमारी से बचा सके।

      युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि, हम लगातार सभी को जागरूक कर रहे हैं। उसी के अंतर्गत हम विभिन्न चौराहों पर जाकर लोगों को निशुल्क मास्क दे रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता लाई जा सके। 

    इस अवसर पर सरोज गोला, अंजू अग्रवाल, मोहन श्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, आशीष शर्मा, श्याम शर्मा, कुलदीप शास्त्री, राजेश अग्रवाल, अनिल गोरवाल, मुरारी ठाकुर, सत्यवीर चौधरी, अभिषेक शर्मा, विनोद पांडे, चंद्र प्रकाश पांडे, मातुल शर्मा हेमंत अग्रवाल, हेमंत शर्मा रवि चौधरी, मातुल शर्मा आदि लोगों ने महाअभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ