एसडीएम ने किया जोनल कोविड कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

 


रजनीकांत अवस्थी

 तिलोई/अमेठी: तिलोई तहसील मुख्यालय पर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में स्थापित जोनल कोविड-19 कमांड एंड जोनल सेंटर का एसडीएम महात्मा सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने कंट्रोल रूम पहुंच कर सभी संबंधित रिकार्डों को बारीकी से देखा एवं मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अभिषेक शुक्ला से कोविड-19 के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।

    आपको बता दें कि, इस संबंध में डॉ0 अभिषेक शुक्ला ने कोविड-19 की बीमारी में लगी हुई टीमों एवं होम आइसोलेट तथा प्रतिदिन की जा रही जांच के बारे में संपूर्ण जानकारी से उपजिलाधिकारी तिलोई को अवगत कराया। एसडीएम ने निर्देशित किया कि, होम आइसोलेट में जो मरीज हैं, उन्हें कोविड-19 में लगी आरआर टीम निरंतर भ्रमण करती रहे। इसके अलावा समय समय पर बढ़ते हुए संक्रमण पर भी नजर रखी जाए।

     इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अभिषेक शुक्ला, डॉ0 जितेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव (एचईओ), कमलेश धर द्विवेदी (बीसीपीएम), दीपक श्रीवास्तव (आरोग्य मित्र) सहित कोविड-19 के कंट्रोल रूम में लगाए गए सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम ने फुरसतगंज सरकारी अस्पताल में स्थापित जोनल कोविड-19 कमांड कंट्रोल रूम  का भी आज निरीक्षण किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ