पेड़ पर फंदे से लटकता मिला दो सहेलियों का शव

ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच: रातगांव क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटकता दो किशोरियों का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। दोनों किशोरियों में गहरी दोस्ती थी। रविवार को दोनों घर से घास काटने की बात कहकर निकली थीं। रात में उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

    आपको बता दें कि, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, रामगाँव इलाके के ग्राम लोनियनपुरवा में रविवार की रात दो लड़कियां प्रेमा व लक्ष्मी का शव दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटकता मिला है। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, गाँव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि, दोनों के परिजन उनकी दोस्ती से नाखुश थे। घर वालों के मना करने के बावजूद दोनों साथ-साथ रहती थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ