राम मंदिर निर्माण के लिए जमा होंगे विदेशी मुद्रा, ट्रस्ट PNB में खोलेगी NRI का नया खाता

 ♦️ राम जन्मभूमि भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने US से मिला 1500 डॉलर का चेक व 40 डॉलर नकद को किया सुरक्षित

ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले राम भक्तों द्वारा भी चंदा देने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा FCRA के तहत अनुमति ना मिलने के कारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंदों को जमा व खर्च नहीं कर सकते हैं। इसलिए ट्रस्ट ने विदेशों के मुद्रा को जमा करने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।

   आपको बता दें कि, 5 अगस्त को भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के साथ ही दानदाताओं ने भी आर्थिक सहयोग देने की प्रक्रिया तेज कर दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट खाते में अब तक 40 करोड़ से अधिक की धनराशि देश के राम भक्तों द्वारा जमा किया जा चुका है। वहीं अब मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए विदेशों में भी रहने वाले राम भक्त दान देने के इच्छुक हैं, इसी के तहत आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम अमेरिका से 1500 डॉलर का चेक व 40 डॉलर नकद ट्रस्ट के अयोध्या कार्यालय पहुंचा है। जिसे ट्रस्ट द्वारा सुरक्षित रख दिया गया है। ट्रस्ट के लोगों की माने तो यह धनराशि अभी किसी भी बैंक में न ही जमा हो सकेगा और न ही खर्च किया जा सकता है। जल्द ही गृह मंत्रालय द्वारा विदेशी मुद्रा को जमा करने की अनुमति मिलते ही नया खाता खोला जाएगा, जिसके बाद विदेशों से मिले धनराशि को इस खाते में जमा होने की प्रक्रिया की जाएगी।

     श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के मुताबिक विदेशों से आने वाले दान के लिए FCRA के तहत अनुमति मांगी गई है जल्द ही स्वीकृति मिलते ही ट्रस्ट के नया खाता अयोध्या के पंजाब नेशनल बैंक में खोल दिया जाए जिसके ट्रस्ट ने बैंक की प्रक्रिया पूरी कर ली अनुमति मिलते खाता खोले जाने के साथ मिले रकम को जमा कर दिया जाएगा। वहीं बताया कि, अभी अमेरिका से 1500 डॉलर का चेक व 40 डॉलर नकद प्राप्त हुआ है, जिसे सुरक्षित रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ